By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: हरियाणा में चुनावों से पहले ही हार मान चुकी है भाजपा, गांवों में जाने से डर से भाजपा उम्मीदवार : डॉ. सीताराम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Fatehabad News > हरियाणा में चुनावों से पहले ही हार मान चुकी है भाजपा, गांवों में जाने से डर से भाजपा उम्मीदवार : डॉ. सीताराम
Fatehabad NewsUncategorized

हरियाणा में चुनावों से पहले ही हार मान चुकी है भाजपा, गांवों में जाने से डर से भाजपा उम्मीदवार : डॉ. सीताराम

Street Mail
Last updated: May 9, 2024 9:20 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE
फतेहाबाद। सिरसा लोकसभा सहित प्रदेश की सभी 10 सीटों से भाजपा की हार तय है। भाजपा के नेताओं को गांवों में घुसने नहीं दिया जा रहा। ऐसे में निराश भाजपा उम्मीदवार चुनावों से पहले ही हार मान चुके हैं। यह बात पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ इनेलो नेता डॉ. सीताराम ने सिरसा लोकसभा से इनेलो प्रतयाशी संदीप लोट के समर्थन में वीरवार को निकाले गए भव्य रोड शो के दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। इनेलो उम्मीदवार संदीप लोट द्वारा वीरवार को फतेहाबाद में भव्य रोड शो निकाला गया। आज भूना में इनेलो के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के साथ ही रोड शुरू की शुरूआत हुई। रोड शो के दौरान इनेलो नेताओं ने गांव खासा, ढाणी गोपाल, बैजलपुर, नहला, दहमान, मोची, चौबारा, गोरखपुर, खजूरी, काजलहेड़ी, कुम्हारिया, खाराखेड़ी, बड़ोपल, धारनियां, ढाण्ड, बनावाली, किरढ़ान, भट्टूकलां, सूलीखेड़ा, खाबड़ा, ढाबी कलां, रामसरा, दैयड़ सहित भट्टू क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया। गांवों में पहुंचने पर इनेलो नेताओं का ग्रामीणों द्वारा फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह नजर आया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. सीताराम व इनेलो प्रत्याशी संदीप लोट ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की हालत ऐसी हो गई है, उसके नेता लोगों के विरोध को देखते हुए गांवों में जाने से डर रहे है। चोरी छिपे किसी तरह कार्यक्रम निपटाकर भाजपा नेता वहां से खिसक जाते हैं ताकि उन्हें किसानों के विरोध का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को जितने अत्याचार किए, जुल्म ढहाए, उनको बर्बाद करने का काम किया, आज किसान भाजपा से एक-एक पाई का हिसाब ले रहे है। उन्होंने कहा कि जिन धरतीपुत्रों के लिए इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा देते एक मिनट नहीं लगाया, ऐसे नेता के साथ आज गांवों की जनता खड़ी है। अनेक किसान संगठन खुलकर इनेलो का समर्थन कर रहे है। आज प्रदेश में असली मुकाबला इनेलो और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को भाजपा की बी टीम बताते हुए इनेलो नेताओं ने कहा कि हुड्डा ने अपने राजनैतिक फायदे के लिए भाजपा के साथ हाथ मिला रखा है। ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिससे भाजपा को फायदा हो। उन्होंने ग्रामीणों व किसानों से इनेलो प्रत्याशी संदीप लोट को वोट देकर इस सीट से रिकार्ड मतों से जीताने की अपील की। रोड शो के दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष बलविन्द्र कैरों, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हरी सिंह डांगरा, हलका प्रधान जगदीश जैलदार, महिला विंग जिलाध्यक्ष मंजू बाजीगर, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश लाली, बीसी सैल के जिलाध्यक्ष भागीराम सोनी, वरिष्ठ किसान नेता चांदीराम कड़वासरा, युवा इनेलो हलका प्रधान अमन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता, शहरी प्रधान रमेश अरोड़ा सहित अनेक इनेलो नेता मौजूद र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article वायदों का लाॅलीपाॅप नहीं, पहली कलम से हो जन उम्मीदें पूरी करने का संकल्प: हरदीप सिंह
Next Article विधायक दुड़ाराम ने ढाणियों में जाकर की वोटों की अपील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited