By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
      • फतेहाबाद न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
      • सितम्बर 2023
      • अक्टूबर 2023
      • नवम्बर 2023
      • दिसंबर 2023
    • ई -पेपर 2024
      • जनवरी 2024
      • फरवरी 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Reading: कांग्रेस को मिल रहे भारी जनसमर्थन ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ाई : प्रहलाद गिलाखेड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa

Street Mail

  • होम
  • हमारे बारे में
  • सभी न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
  • ई- पेपर
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Search
  • होम
  • हमारे बारे में
    • एडिटर डेस्क
  • सभी न्यूज़
    • हरियाणा न्यूज़
  • इंटरव्यू
  • मीडिया गैलरी
    • फोटो गैलरी
  • ई- पेपर
    • ई -पेपर 2023
    • ई -पेपर 2024
  • सम्पादकीय
  • संपर्क सूत्र
Follow US
  • Advertise
Copyright © 2023 Streetmail | All Rights Reserved |
Street Mail > HOME > Uncategorized > कांग्रेस को मिल रहे भारी जनसमर्थन ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ाई : प्रहलाद गिलाखेड़ा
Uncategorized

कांग्रेस को मिल रहे भारी जनसमर्थन ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ाई : प्रहलाद गिलाखेड़ा

ठाकर बस्ती में कुमारी सैलजा के समर्थन में मुकेश प्रजापति ने की विशाल जनसभा, सैंकड़ों लोग कांग्रेस में हुए शामिल

Street Mail
Last updated: May 16, 2024 8:26 am
Street Mail
1 year ago
Share
SHARE

फतेहाबाद। फतेहाबाद के शहरी क्षेत्र में सिरसा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को लोगों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इंडिया गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के समर्थन में युवा कांग्रेस नेता मुकेश प्रजापति द्वारा ठाकर बस्ती में बाल भवन के समीप चौक पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, लाल बहादुर खोवाल, युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर गिलांखेड़ा, पूनम रत्ति, प्रवीन प्रजापति, कांग्रेेस ओबीसी सैल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट नरेश सोनी, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रांतीय प्रधान रणधीर डबास, सतेन्द्र श्योराण, रवि प्रजापति, बृजलाल प्रजापति, शंकर सैन, कृष्णा पूनियां सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। मुकेश प्रजापति ने पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया वहीं लोगों ने कांग्रेस नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर मुकेश प्रजापति की अगुवाई में सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस ज्वाईन की। पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा ने कांग्रेस में उनका स्वागत किया। पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा ने कहा कि सिरसा ही नहीं आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रही है। कांग्रेस को मिल रही भारी जनसमर्थन ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ाकर रख दी है। भाजपा नेता तो अभी से चुनावों में अपनी हार को स्वीकार कर चुके है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति नहीं करती और जो कहती हैै, उस गारंटी को पूरा भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ देश की जनता ने मोदी को 10 साल सत्ता के दिए, भाजपा ने उन सभी उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है। महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रोजगार के लिए युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। देश की जनता का पैसा कुछ ही घरानों के पास सिमट कर रह गया है। ऐसे में भाजपा शासन से त्रस्त देश व प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैंकने और इंडिया गठबंधन को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। मुकेश प्रजापति ने कहा कि युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जी-जान से चुनाव प्रचार में जुटा है और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत कुमारी सैलजा सिरसा से लाखों मतों से जीत दर्ज करेंगी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article भाजपा जिला कार्यालय में मंडल प्रभारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित
Next Article गांव अयाल्की में अशोक तंवर के समर्थन में कुलदीप बिश्नोई ने की जनसभा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US
Copyright © 2023-24- Fatehabad Street Mail | All Rights Reserved. Developed by Flick Idea Private Limited